BIHAR

मुजफ्फरपुर: दीवार तोड़कर वसुधा केंद्र से हजारों की चोरी, 50 लाख के रंगदारी की मांग

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On February 18, 2021
1 min read 1.2k views

कटरा थाना क्षेत्र के बरैठा स्थित वसुधा केंद्र की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। चोर एक कागज का टुकड़ा भी छोड़ गए जिसमें 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर एके 47 से बेटे को भून देने की धमकी भी दी है।

 

पीड़ित ने थाने में अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सरस्वती पूजा के शोरगुल में दीवार तोड़ने की भनक तक नहीं लगी। बुधवार को जब वे गेट खोल अंदर गए तो टूटी दीवार देकर अचंभित रह गए। छानबीन में पाया कि आधार कार्ड बनाने वाला किट, कुछ कपडे़ तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब थे।

 

टूटी दीवार के पास ही एक कागज का टुकड़ा मिला जिसमें 50 लाख की मांग की गई थी और नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस पुर्जे पर संपर्क के लिए मोबाइल नंबर लिखा गया है। इसकी सूचना उन्होंने कटरा थाने को दी। पुलिस ने पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया तथा घटना की बावत जानकारी ली। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र की अपराधी पकडे़ जाएंगे।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment