बिहार के मधुबनी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. मधुबनी के बाबूबरही के सलखनियां में गोसाईं पूजा को लेकर भंडारा का आयोजन किया गया था. भंडारा में लगभग इस गांव के 100 से अधिक लोग शामिल हुए थे. खाना के कुछ समय बाद लोगो को पेट में दर्द और बुखार होना शुरू हो गया. भंडारा खाने से 25 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. इस दौरान 3 बच्ची भी इस फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई है.
बीमार लोगों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. लेकिन गंभीर हालत देखकर सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सीएस ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग होने से सभी लोग बीमार हुए हैं. बताया जा रहा है कि संतों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया था. सभी ने भंडारा में बना खाना खाया था.
सम्बंधित ख़बरें
धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजाः मद्रास हाईकोर्ट ने 15 दिन जेल की सजा सुनाई; IPL मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था…
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
