अब भारत में Bullet train से सफर को हो जाइए तैयार। क्योंकि रेल मंत्रालय ने 7 हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) कॉरिडोर के लिए सर्वेक्षण करने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया है। राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा दी कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए अब तक गुजरात में 954.28 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने शनिवार को कहा कि प्रस्तावित मुंबई-नागपुर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) इस महीने के अंत तक या मार्च के पहले सप्ताह तक तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय ऐसे सात कॉरिडोर के लिए बुलेट ट्रेन की डीपीआर का काम किया जा रहा है।

इन रूटों पर दौड़ेगी ट्रेन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर साबरमती में होगा। रेल मंत्री के अनुसार देश में बुलेट ट्रेनों के लिए 7 रूट तय हैं। इनमें ये प्रमुख रूट शामिल है:
सम्बंधित ख़बरें





- मुंबई-अहमदाबाद (508 किलोमीटर)
- दिल्ली-नोएडा-आगरा-लखनऊ-वाराणसी (865 किलोमीटर),
- दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद (886 किलोमीटर),
- मुंबई-नासिक-नागपुर (753 किलोमीटर),
- मुंबई-पुणे-हैदराबाद , (711 किलोमीटर),
- चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर, (435 किलोमीटर) और
- दिल्ली-चंडीगढ़-लुधियाना-जालंधर-अमृतसर (459 किलोमीटर) शामिल होंगे।