250 साल से ज्यादा टिकाऊ होगा बिहार का विराट रामायण मंदिर, 270 फीट रहेगा ऊंचा, जानें खासियत, विनीत जायसवाल होंगे परामर्शी : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पूर्व महानिदेशक विनीत कुमार जायसवाल को विराट रामायण मंदिर का मुख्य परामर्शी होंगे। वह केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सर्वोच्च पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। जायसवाल नए संसद भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ही नए संसद भवन का निर्माण करा रहा है, जिसकी भी उम्र 250 साल आंकी गई है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व सीएमडी आरपी सिंह भी मंदिर निर्माण समिति के सदस्य हैं।विशेष स्टील लगेगा
पूर्व में विराट रामायण मंदिर लोहा, सीमेंट और टफेन ग्लास से बनना था। अब विशेष किस्म के स्टील का इस्तेमाल निर्माण में होगा। मंदिर निर्माण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। – आचार्य किशोर कुणाल-सचिव ,महावीर मंदिर न्यास

स्ट्रक्चरल डिजाइन में बदलाव
मंदिर को छूता हुआ गुजरेगा अयोध्या से जनकपुर राम-जानकी मार्ग
100 एकड़ का होगा मंदिर का परिसर
विराट रामायण मंदिर अब नए संसद भवन की तर्ज पर बनेगा। इसके स्ट्रक्चरल डिजाइन में विशेष बदलाव किया जा रहा है। पहले डिजाइन 100 साल मानकर की गई थी अब 250 साल के अनुरूप तैयार हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें




