BIHARBreaking NewsPATNASTATE

बिहार में इस जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानेदार इधर से उधर, देखिए पूरी लिस्ट

इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. पुलिस महकमे में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर पटना के एक दर्जन थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया गया है। कोतवाली थाना के थानाध्यक्ष का स्थानांतरण उनकी जगह गर्दनीबाग थानाध्यक्ष सुनील कुमार को कोतवाली थाना का प्रभारी बनाया गया है।

Sponsored

जिन थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है उनमें गौरी शंकर गुप्ता को थानाध्यक्ष चौक, मुकेश कुमार पासवान थानाध्यक्ष बाईपास, शेर सिंह यादव थानाध्यक्ष सुल्तानगंज, सतीश कुमार सिंह थानाध्यक्ष श्रीकृष्णा पुरी, चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता थानाध्यक्ष सचिवालय, अरुण कुमार थानाध्यक्ष गर्दनीबाग बनाया गया है।

Sponsored

इसके साथ ही अजीत कुमार साहा थानाध्यक्ष दानापुर, अशोक कुमार सुमन थानाध्यक्ष यातायात गांधी मैदान, बद्री प्रसाद मंडल अंचल पुलिस निरीक्षक बाढ़, मोहम्मद इरशाद अहमद अंचल पुलिस निरीक्षक हाथीदह बनाया गया है।

Sponsored

वहीं राम शंकर सिंह को कोतवाली थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है। राजेश कुमार सिन्हा को दानापुर थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र पटना भेजा गया है। वही सुनील कुमार सिंह को गर्दनीबाग थानाध्यक्ष से ट्रांसफर कर कोतवाली थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रंजीत वत्स को गांधी मैदान थानाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को राम कृष्णा नगर थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है,राजेश्वर प्रसाद को रामकृष्णानगर का थानेदार बनाया गया है।

Sponsored

Sponsored

Input: Hindustan

Sponsored

Comment here