---Advertisement---

बिहार के ​लोगों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दिया 56 ट्रेनों को चलाने का आदेश, यात्रा करने में सुविधा

28 जोड़ी यानी 56 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में अगले आदेश तक विस्तार किया गया है। इन ट्रेनों का मार्ग, ठहराव अाैर समय पूर्ववत रहेगा। इनमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यह जानकारी सीपीआरओ राजेश कुमार ने दी। जिन ट्रेनाें की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है, उनमें 02787 सिकंदराबाद-दानापुर दैनिक स्पेशल, 02788 दानापुर-सिकंदराबाद दैनिक स्पेशल, 03288 राजेंद्रनगर टर्मिनल-दुर्ग स्पेशल, 03287 दुर्ग-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल, 03251 पाटलिपुत्र-यशवंतपुर साप्ताहिक,

03252 यशवंतपुर-पाटलिपुत्र साप्ताहिक, 03259 पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्पेशल, 03260 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-पटना स्पेशल, 02355 पटना-जम्मूतवी स्पेशल, 02356 जम्मूतवी-पटना स्पेशल, 03255 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ स्पेशल, 03256 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल, 03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, 03258 आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर स्पेशल, 02395 राजेंद्रनगर टर्मिनल-अजमेर साप्ताहिक, 02396 अजमेर-राजेंद्रनगर टर्मिनल साप्ताहिक,

02363 पटना-रांची स्पेशल, 02364 रांची-पटना स्पेशल, 03347/03349 बरकाकाना/सिंगरौली-पटना स्पेशल, 03348/03350 पटना-बरकाकाना/सिंगरौली स्पेशल, 02352 राजेंद्रनगर टर्मिनल-हावड़ा स्पेशल, 02351 हावड़ा-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल, 03329 धनबाद-पटना स्पेशल अाैर 03330 पटना-धनबाद स्पेशल शामिल हैं।

 

 

 

 

input – daily bihar

---Advertisement---