---Advertisement---

बिहार के रोहतास का Kashish Water Fall, 850 फीट की ऊंचाई से गिरती है चार धाराएं

बिहार के रोहतास में कई ऐसे पर्यटक स्थान हैं जो दूर दूर से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां कशिश वॉटर फॉल एक ऐसा स्थान है जहां का मनोरम दृश्य मानसून के दिनों में लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र बना रहता है।

बिहार के रोहतास में कैमूर की पहाड़ी वादियों में मानसून की बारिश के कारण कई झरनों का आकर्षण काफी बढ़ गया है। इसमें सबसे सुंदर और लोकप्रिय वॉटर फॉल है कशिश वॉटर फॉल (Kashish Water fall)।

इस वॉटर फॉल का निर्माण चार धाराओं से होता है जो देखने बेहद अनुपम लगता है। मानसून के समय कशिश की सुंदरता अपने पूरे शबाब पर होती है।

चारों धाराओं से बना ये जल प्रपात 850 फीट ऊंचाई से गिरता है। मानसून के समय लोग दोस्तों और परिवार के साथ यहां आते हैं। यहां वनभोज का भी आयोजन किया जा सकता है।

राजधानी से आसान है पहुंचना

कशिश जल प्रपात जाने के लिए पटना के साथ अन्य जिलों से भी संसाधन मौजूद हैं। रोहतास जिले के अमझोर के कैमूर पहाड़ी के वादियों में स्थित है।

Four streams fall from a height of 850 feet
850 फीट की ऊंचाई से गिरती है चार धाराएं

पटना से कशिश वॉटर फॉल की दूरी करीब 170 किमी है। वहीं जिला मुख्यालय रोहतास से ये करीब 45 किमी दूर है। रोहतास से यहां जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी भी बुक की जा सकती है।

आधे जंगल में सुनाई देती है झरने की आवाज

कशिश जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों को दूर-दूर से आकर्षित करती है। यहां आकर पर्यटक प्रकृति का सुंदर संगीत सुन सकते हैं। झरने की आवाज आधे जंगल में सुनाई देती है।

पहाड़ से गिरता पानी लोगों को रोमांचित कर देते हैं। यहां वन भोज करने के लिए लोगों को अपना इंतजाम साथ लेकर जाना पड़ता है। हालांकि झरने के पास कुछ दुकान हैं जहां से खाने पीने की व्यवस्था की जा सकती है।

इको पर्यटन के विकास की है भरपूर संभावनाएं

कशिश वॉटर फॉल को एक बेहतरीन पर्यटन केंद्र के रूप में विकसीत किया जा सकता है। यहां गरमी के दिनों में भी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

ये झरना जंगल के बीच में है ऐसे में इसे इको टूरिजम के रूप में भी विकसीत किया जा सकता है। वर्तमान में यहां रोहतास, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, बनारस, रांची व पटना से पर्यटक पहुंच रहे हैं।