---Advertisement---

बिहार का यह रेलवे जंक्शन बनेगा हाईटेक और स्मार्ट, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

आने वाल समय में बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। बता दें कि इसके तहत बिहार के प्रमुख स्टेशन जैसे पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, जैसे कई स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार के एक जंक्शन को भी यात्रियों के लिए हाईटेक बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार स्टेशन का पुनर्विकास हो जाने के बाद यहां लोगों को आने के बाद एयरपोर्ट का एहसास होगा और बिहार के इस खास रेलवे स्टेशन पर लोगों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

जानिए गया के बाद कौन स्टेशन होगा हाई टेक 

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को अंतरष्ट्रीय सुविधा जल्द मिलेगी। यह स्टेशन महानगरों के एयरपोर्ट की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर निर्माण किया जाएगा। वही इसके लगने वाले ट्रेवलेटर की मदद से यात्री बड़े आराम से ओवरब्रिज तक पहुंचेंगे। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकारण (आरएलडीए) ने कॉनकोर्स व एलिवेटेड सड़क के साथ ट्रेवलेटर की सुविधा के लिए तैयारी की है।

इसके साथ साथ यहाँ यात्री रैंप व एस्केलेटर के की भी सुविधा होगा। यह सभी सुविधा बड़े नगरों के एअरपोर्ट पर दी जाती हैं। बता दे की यात्री प्लेटफॉर्म के बदले कॉनकोर्स पर ट्रेनों का इंतजार करेंगे। 40 मीटर चौड़ी कॉनकोर्स पर कैफेटेरिया व अन्य सुविधाएं होंगी। ट्रेवलेटर से सबसे अधिक सहुलियत बुजुर्ग, बच्चे व दिव्यांग यात्रियों को होगी। यात्री बिना चले सीधे कॉनकोर्स पर पहुंच जायेंगे। फिलहाल यह ट्रेवलेटर की सुविधा दिल्ली व मुंबई आदि अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उपलब्ध है।

जानिए कब तक होगा पूरा 

बता दे की इस संबध में आरएलडीए के अधिकारियों के अनुसार दो साल में जंक्शन का स्वरूप बदल जायेगा। बिल्डिंग आदि का निर्माण पूरी होने से जंक्शन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं यात्रियों को मिल सकेगी। इसके साथ साथ निर्माण कार्य आरएलडीए पूरा करेगा। जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जंक्शन पर प्रथम और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दिृतीय चरण के तहत निर्माण कार्य किया जाना है।