देश के हर नगरिक के लिए प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति से मिला एक सपने जैसा होता है लेकिन यही सपना साकार होगा बिहार के दो छात्रों का जो इस बार देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे जिसके बाद ये छात्र राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के अरवल जिले के सदर प्रखंड के महुअरी गांव निवासी राजकुमार शर्मा के पुत्र प्रिंस कुमार और बभन विगहा गांव निवासी जनार्दन शर्मा के पुत्र सचिन कुमार का चयन दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए किया गया है।
ये दोनों ही छात्र एनसीसी कैडेट हैं जो राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे और परेड के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे। दोनों ने कहा है कि इसे लेकर काफी उत्साहित है और इन्हीं यादों के दम पर भविष्य में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
छात्रों ने बताया कि छह माह तक उन्होंने लगातार बारह एनसीसी कैंपों में भाग लिया। कैंप में एक लाख तीस हजार कैडेटों में से बिहार और झारखंड से 57 कैडेट का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर होने वाली परेड के लिए किया गया है, जिसमें अरवल के भी दो कैडेट का चयन हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें





इसको लेकर अरवल वासियों में हर्ष व्याप्त है। प्रिंस कुमार और सचिन कुमार ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा है। दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने मेरे हमारे लिए बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि इस पल को यादगार बनाना है।