---Advertisement---

बिजली कटौती से धोनी की पत्नी ‘साक्षी’ नाराज, Twitter यूजर्स बोले ‘वापस शिफ्ट हो जाइए बिहार’

धोनी की पत्नी ने ट्वीट करते हुए राज्य में उत्पन्न बिजली संकट को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इस ट्वीट पर बहुत ही ज़्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों झारखंड में होने वाली बिजली कटौती से परेशान चल रही हैं।

उन्होंने राज्य में उत्पन्न बिजली संकट को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। धोनी की पत्नी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक करदाता के रूप में बस यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है?

Sakshi raised questions on power crisis
बिजली संकट पर साक्षी ने उठाये सवाल

रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की किल्लत

हम जान-बूझकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें। आपको बता दें कि धोनी की पत्नी ट्विटर पर कम ही सक्रिय रहती हैं। इससे पहले उन्होंन 16 जुलाई 2021 को अंतिम ट्वीट किया था।

sakshi dhoni tweet on jharkhand electricity crisis
झारखंड बिजली संकट पर साक्षी धोनी का ट्वीट

गौरतलब है कि आइपीएल मुकाबलों के कारण धोनी तो महाराष्ट्र में हैं, वहीँ साक्षी परिवार के साथ रांची में ही हैं। और इस समय रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की किल्लत है।

‘वापस शिफ्ट हो जाइए बिहार’

इस ट्वीट पर बहुत ही ज़्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस ट्वीट को साक्षी सिंह ने 25 अप्रैल को रात 9 बजे किया है। अब तक इस ट्वीट को 23 हज़ार से ज़्यादा यूज़र्स ने लाइक किया है, वहीं इस 4 हज़ार स ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। इस ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।

shift back to bihar
साक्षी धोनी के ट्वीट का रिप्लाई

वहीँ पूर्व भारतीय कैप्टन की पत्नी के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए बिहार के एक यूजर ने ये कहा ‘वापस बिहार शिफ़्ट हो जाइए, थोड़ा बेहतर हैं इधर 😝’.

वहीँ एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है – झारखंड में बिजली एक समस्या बन गई है। वहीं एक और यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है – हेमंत सोरेन जी ध्यान दिया जाए।

लोड शेडिंग से परेशान झारखंड के लोग

आपको बता दें कि झारखंड में लोग लगातार लोड शेडिंग से परेशान हैं क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

 

हीटवेव ने पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में भीषण गर्मी रहने के आसार हैं।

---Advertisement---