बहुत जल्द बिहार को नए IAS अधिकारियों की सेवा मिलने वाली है लेकिन उसके पहले नीतीश कुमार ने उनसे मिल ऐसी क्या दे दी नसीहत जिसके बाद ही उन्हें मिलेगा बिहार की जनता का प्यार और सम्मान जानिए ।
2020 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में चंद्रिमा श्री, अभिषेक पलासिया, श्रीकांत कुंडालिक खांडेकर, अनुपमा सिंह, प्रदीप सिंह, श्रेष्ठ अनुपम एवं कुमार निशांत विवेक थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री को अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में सभी ने अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए यह सुनकर अच्छा लगा। किसी भी नीति को क्रियान्वित करने में आईएएस अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
अधिकारियों को कैसे जमीनी स्तर पर करना चाहिए काम?
नीतीश कुमार ने अपने काम के अनुभव के आधार पर अधिकारियों को बताया कि किसी भी काम को करने की प्रेरणा उन्हें कैसे मिली और कैसे जमीनी स्तर पर अधिकारियों को काम करना चाहिए।
नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला। तब से लोगों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
जब हम विधायक से सांसद थे और केंद्रीय मंत्री बने उस दौरान कई चीजों के बारे में जानने समझने का मौका मिला। जनप्रतिनिधि रहते हुए अपने क्षेत्र में हमेशा घूमते थे उस दौरान लोगों से कई प्रकार की जानकारियां मिलती थी।
इसी दौरान उन्हें लोगों से जानकारी मिली कि बिहार के लोगों की जो आमदनी होती है उसमें सबसे ज्यादा खर्च बीमारी का इलाज करवाने में होता है।
सम्बंधित ख़बरें





जमीनी हकीकत जानने के लिए क्या करना होगा?
नीतीश ने कहा कि हम लोगों ने स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए कई कार्य किए। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए लगातार काम किया नीतीश कुमार ने अधिकारियों को जमीनी हकीकत जानने के लिए क्या करना होगा, ये भी साफ-साफ बता दिया।
सीएम ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए जो बड़ा फैसला था जिसके बाद बिहार में महिलाओं की तस्वीर बदली उसमें नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया और 50% आरक्षण मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं समाज में प्रतिनिधित्व करने आगे आईं।
पर्यावरण एवं वन संरक्षण को लेकर जल जीवन हरियाली अभियान को चलाया जा रहा है। हर घर तक पक्की नली गली, नाली का निर्माण किया गया। हर गांव तक सड़क बनाई गई ताकि लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। सड़क पुल पुलिया का निर्माण किया जा रहा है साथ ही उसके मेंटेनेंस की जिम्मेवारी विभाग को दी गई है।