---Advertisement---

पुरे बिहार झारखण्ड में ठप हुआ जियो का नेटवर्क, Twitter पर आई शिकायतों की बाढ़

पूरे बिहार और झारखंड से रिलायंस जियो का नेटवर्क डाउन होने की खबर आई। करीब आधे घंटे तक वहां नेटवर्क डाउन रहने से लोग परेशान रहे। देखते ही देखते ट्विटर पर शिकायतों की बाढ़ जैसी आ गई।

रिलायंस जियो के बिहार और झारखंड के ग्राहकों को काफी दिक्कतों (Reliance Jio Network Down) का सामना करना पड़ा। पूरे बिहार और झारखंड में जियो का नेटवर्क करीब आधे घंटे के लिए ठप हो गया।

जब लोगों को दिक्कत हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत जियो केयर के ट्विटर हैंडल पर की। देखते ही देखते ट्विटर पर शिकायतों की बाढ़ जैसी आ गई।

हालांकि, आधे घंटे बाद सब कुछ फिर से सामान्य हो गया और नेटवर्क एक बार फिर से काम करने लगा। जियो का नेटवर्क ठप होने के लोगों को कितनी परेशानी हुई ये ट्विटर पर साफ देखा जा सकता है।

बिहार-झारखंड के लोगों में इस बात को लेकर कनफ्यूजन

जियो केयर ने भी ट्विटर के जरिए सभी ग्राहकों को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। समस्या को अच्छे से समझने के लिए कुछ ग्राहकों से जियो केयर ने और अधिक जानकारी भी मांगी।

Twitter floods with complaints

बिहार-झारखंड के लोगों में इस बात को लेकर भी कनफ्यूजन हो गया कि यह सिर्फ उन्हीं की इलाके में हो रहा है या बाकी लोगों को भी ऐसी दिक्कत आ रही है।

बहुत देर से जियो डाउन

एक यूजर ने लिखा कि उनके इलाके में बहुत देर से जियो डाउन है। वह पूछ रहे थे कि क्या यह सिर्फ रांची में है या फिर झारखंड, बिहार आदि में ऐसा ही है।

User wrote that live down in his area for a long time

भुबनेश्वर से भी एक यूजर ने लिखा कि उनके इलाके में भी जियो का नेटवर्क नहीं आ रहा है। उन्होंने लिखा कि वह करीब 1 घंटे से इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं।

जियो यूजर्स ने स्क्रीन शॉट भी साझा किया

कुछ यूजर को इस बात की भी आशंका जताने लगे कि पूरे देश में जियो के नेटवर्क नहीं आ रहे हैं। कई यूजर्स ने तो स्क्रीन शॉट भी साझा करने शुरू कर दिए, जिसमें साफ दिख रहा है कि जियो नेटवर्क के सामने नो सर्विस लिखा आ रहा है।

Jio users also shared screen shot

जब इस समस्या को लेकर रिलायंस जियो के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने एनबीटी को बताया कि बिहार और आस-पास के इलाकों में यह दिक्कत आई। हालांकि, अधिकारियों ने झारखंड में जियो नेटवर्क के डाउन होने की बात को गलत करार दिया है।