पूर्व शराबबंदी वाले राज्य बिहार (Liquor Ban In Bihar) में पुलिस और प्रशासन के तमाम प्रयासों और दावों के बावजूद भी शराबखोरी रुक नहीं रही है. ताजा मामला दरभंगा जिले का है जहां एक शख्स कैमरे पर बेखौफ होकर जाम छलकाता दिखा. वीडियो में यह व्यक्ति शराब पीते हुए न सिर्फ सरकार के शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रहा है बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भी काफी भला-बुरा कह रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. न्यूज़ 18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
हैरानी की बात यह है कि जिस किसी ने भी यह वीडियो बनाया है उसका मकसद इसे वायरल का रहा होगा. लेकिन वीडियो में शराब पीते दिख रहे शख्स को ऐसा करते हुए सरकार और प्रशासन का कोई भय नहीं दिखा. जाम छलकाने वाले ने अपना परिचय देते हुए कहा कि उसका नाम महेश गुप्ता है और दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में उनका घर है. उसने बेखौफ होकर यह भी बताया कि वो लुच्ची गाछी में शराब पी रहा है.
यह शख्स शराब पीने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति शराबी है और शराब पीना उसकी आदत में शुमार है.
सम्बंधित ख़बरें





दें कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. इसके तहत प्रदेश में शराब बेचने और खरीदने पर पूर्ण प्रतिबंध है. यदि कोई इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाती है.





