बिहार के उपमुख्यमंत्री और नगर विकास आवास मामले के मंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि दरभंगा वासियों के लिए शहर में नगर विकास आवास विभाग के द्वारा राज्य का सबसे महंगा पुल बनाया जा रहा है। बिहार इस सबसे बड़े महंगे पुल निर्माण में 14 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुल के निर्माण हो जाने से शहरवासियों को काफी लाभ होगा। सबसे मुख्य बात यह है कि दरभंगा महाराज के समय निर्माण इस पुल पर भारी गाड़ियों का आवागमन हो सकेगा। मुख्यमंत्री रविवार के दिन शहर के महाराजी पुल निर्माण के उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे वक्त से दरभंगा के विधायक संजय सरावगी लगातार पुल निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे। यहां के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली से पुल निर्माण के लिए बात कर रहे थे। दोनों लोगों ने इसके लिए खूब मेहनत की। इनके सार्थक कोशिश के वजह से आज दरभंगा वासियों को सालों पुराना मानपुरा हो गया। उप मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले विधायक संजय सरावगी, स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर और विधान पार्षद ने पुल का उद्घाटन किया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा मिथिला की संस्कृति के अनुरूप उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
आज दरभंगा में मा० सांसद श्री @gopaljeebjp, सदर विधायक @sanjay_saraogi जी एवं अन्य वरीय नेताओं के साथ नगर निगम दरभंगा क्षेत्र अंतर्गत बागमती नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया#TarkishorePrasad #Darbhanga pic.twitter.com/424Rb8834U
— Tarkishore Prasad (@tarkishorepd) July 10, 2022
सम्बंधित ख़बरें
Muzaffarpur: अखाड़ाघाट में समानांतर पुल के निर्माण में तेजी, एप्रोच पथ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटा पेड़ों की कटाई शुरूबिहार चुनाव परिणाम के बीच Jan Suraj के प्रत्याशी की Heart Attack से मौत, इस सीट से थे उम्मीदवार ?Fake Voting Attempt: भाई की जगह वोट डालने पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, ढाका में फर्जी मतदान का प्रयासMuzaffarpur की स्टंटबाज हसीना का Video हुआ Viral, अब Police पड़ी पीछे तो …Muzaffarpur में Flipkart Delivery Boys का प्रदर्शन जारी, वापस हो रहे सैकड़ों ऑर्डर्स
पुल के निर्माण हो जाने से शहर से निकली बागमती नदी के पश्चिमी हिस्से की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। विधायक संजय सरावगी ने जानकारी दी कि चतरिया, रत्नोपट्टी, तरौनी, शुभंकरपुर आदि इलाके के लगभग 50,000 से अधिक की आबादी पुल निर्माण की खबर से खुश हैं। लोगों की डिमांड पर पिछले कई सालों से निरंतर सदन में महाराज जी पुल बनाने के लिए मुद्दों को उठाता रहा। अब प्रयास जाकर सफल हुआ है। चतरिया ग्रामीण सोहर प्रसाद बताते हैं कि सालों बाद हमारी पीड़ा दूर होती नजर आ रही है।









