बिहार के औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के चिरैला गांव में 6 लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। जहर खाने वाली 6 में से 3 लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि 3 लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी सहेलियां थी लेकिन इन्होंने एक साथ जहर क्यों खाया इसका कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खेत में जाकर खाया जहर
जानकारी के मुताबिक सभी सहेलियां शाम में गांव से बाहर तालाब की तरफ गई थीं। खेत में ही सभी ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी तो लोगों को इसकी भनक लगी। आनन-फानन में इन लड़कियों को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन तीन लड़कियों ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि जहर खाने के बाद सभी तड़पने लगी। कुछ ने वहीं उल्टी की और बेचैनी की हालत में जहरीला पदार्थ खाने की बात कह कर बेहोश हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
सम्बंधित ख़बरें




