---Advertisement---

एक बीवी खाना नहीं बना पाती इसलिए की दूसरी शादी, बिहार के रफीक का 200 KG है वजन, जानिए वजह

30 साल के मोहम्मद रफीक अदनान। इनका वजन है 200 किलो। रफीक हर दिन 3 किलो चावल, 4 किलो आटे की रोटी, 2 किलो मीट, डेढ़ किलो मछली खाते हैं। लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं।

बिहार के कटिहार के जयनगर के 30 साल के मोहम्मद रफीक अदनान। इनका वजन है 200 किलो। आम बाइक इनका वजन नहीं उठा पाती इसलिए बुलेट से चलते हैं। लेकिन, वह भी मानो हांफ जाती है।

रफीक हर दिन 3 किलो चावल, 4 किलो आटे की रोटी, 2 किलो मीट, डेढ़ किलो मछली खाते हैं। उन्हें तीन टाइम एक-एक लीटर दूध की भी जरूरत पड़ती है। यानी खाना-पीना मिलाकर रोज की खुराक है 14-15 किलो।

अपने वजन के चलते उन्हें चलने में भी परेशानी होती है। लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं। एक बीवी उनके लिए ठीक से खाना नहीं बना पाती थी।

200KG Bullet Man
200KG के बुलेट मैन

मोटापे के चलते उनके बच्चे भी नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते रफीक ने दूसरी शादी कर ली। उनकी डाइट की वजह से लोग उन्हें शादी और दूसरे कार्यक्रम में बुलाने से भी डरते हैं।

नहीं चल पाते पैदल

रफीक ने बताया कि वह पैदल चल नहीं पाते। अगर कुछ दूर चलते हैं तो हांफ जाते हैं। बुलेट भी वजन की वजह से दिक्कत देती है। रफीक के मुताबिक वह बचपन से ही ऐसे हैं। पहले चलने-फिरने में परेशानी नहीं होती थी, लेकिन अब ऐसा होता है।

रफीक के पड़ोसी सुलेमान ने बताया कि पूरी हाड़ी का खाना वो खा जाते हैं। थोड़ा ही बच पाता है। वजन अब ज्यादा बढ़ गया है। इसकी वजह से बुलेट भी कभी-कभार फंस जाती है।

Rafiq is 30 years old and his weight is 200 kg.
रफीक की उम्र 30 साल है और उनका वजन 200 किलो है

इसलिए रास्ते में लोगों से धक्का देने के लिए कहना पड़ता है। ​​​​​​रफीक संपन्न किसान हैं, जिसकी वजह से उन्हें खाने-पीने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आती।

सदर अस्पताल के डॉक्टर मृणाल रंजन ने बताया कि रफीक को बुलिमिया नर्वोसा नाम की बीमारी है। इस बीमारी में लोग ज्यादा खाने लगते हैं। इसका समय रहते इलाज शुरू करना जरूरी है। नहीं तो मरीज की जान भी जा सकती है।

In this disease, a person becomes a victim of eating uncontrolled food.
इस बीमारी में व्यक्ति अनियंत्रित खाना खाने का शिकार हो जाता है

ज्यादा खाने से होता है बुलिमिया नर्वोसा

बुलिमिया नर्वोसा एक ईटिंग डिसऑर्डर है, जो गंभीर और जानलेवा है। इस बीमारी में व्यक्ति अनियंत्रित खाना खाने का शिकार हो जाता है।

विशेषज्ञ कहते हैं कि बुलिमिया नर्वोसा से पीड़ित लोग हमेशा भोजन करते पाए जाते हैं और ऐसे में वह बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं और उसके बाद मोटापे के डर से व्यायाम करने लगते हैं।

Bulimia nervosa is caused by overeating
ज्यादा खाने से होता है बुलिमिया नर्वोसा

विशेषज्ञ कहते हैं कि ईटिंग डिसऑर्डर और भी कई तरह के होते हैं, जिसमें एनोरेक्सिया नर्वोसा, ऑर्थोरेक्सिया नर्वोसा और बिंज ईटिंग डिसऑर्डर शामिल हैं।

विशेषज्ञ कहते हैं कि एनोरेक्सिया एक मानसिक स्थिति है, जिससे पीड़ित लोग अपने वजन को लेकर बहुत अधिक संजीदा हो जाते हैं और ऐसे में वो अधिक डाइटिंग और व्यायाम का सहारा लेते हैं।

ऐसे लोगों को लगता है कि अगर वो खाना खाएंगे तो मोटे हो जाएंगे। इसके कारण वो अनियमित और कम खुराक लेने लगते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।