---Advertisement---

अब बिहार में बने ईंधन से उड़ेंगे हवाई जहाज, बरौनी रिफाइनरी देगा एयरपोर्ट को फ्यूल

सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो अगले माह से विश्वस्तरीय एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी हवाई ईंधन का उत्पादन शुरू हो जायेगा। कमीशनिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस बीच उत्पादित एटीएफ को माइक्रो टेस्टिंग के लिए ब्रिटेन की सबसे प्रमुख लैब कंपनी को भेजा गया है।

बिहार के बरौनी रिफाइनरी में सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो अगले माह से विश्वस्तरीय एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी हवाई ईंधन का उत्पादन शुरू हो जायेगा।

कमीशनिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस बीच उत्पादित एटीएफ को माइक्रो टेस्टिंग के लिए ब्रिटेन की सबसे प्रमुख लैब कंपनी को भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद एटीएफ का उत्पादन शुरू हो जायेगा।

Production of air fuel will start at Barauni Refinery
बरौनी रिफाइनरी में शुरू हो जायेगा हवाई ईंधन का उत्पादन

पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट की ईंधन जरूरत को करेगी पूरा

इंडजेट इकाई एटीएफ का उत्पादन करेगी, जो सूबे के पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट की ईंधन जरूरत को पूरा करेगी। साथ ही पड़ोसी देश नेपाल में एटीएफ की मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। इस प्रोजेक्ट पर पांच सालों से काम चल रहा है।

इसे लेकर पिछले दिनों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन एसएम वैद्य ने बरौनी रिफाइनरी के दौरे के दौरान समीक्षा की थी।

पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट की ईंधन जरूरत को करेगी पूरा
पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट की ईंधन जरूरत को करेगी पूरा

इंडियन ऑयल के वरीय अधिकारियों के अनुसार एटीएफ के उत्पादन के लिए कंपनी के आरएंडडी डिवीजन द्वारा विकसित मेक इन इंडिया तकनीक का उपयोग करने वाली पहली इकाई है।

मिल चुका है अनापत्ति प्रमाणपत्र

मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पैसो) से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल चुका है। लगभग 250 केटीपीए क्षमता वाली इस यूनिट से टेस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद उत्पादन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

Work on this project has been going on for five years.
इस प्रोजेक्ट पर पांच सालों से काम चल रहा है

उद्घाटन कब होगा, इसे बताना मुश्किल है, लेकिन उम्मीद है कि 15 अगस्त से उत्पादन शुरू हो सकता है। इसका निर्णय पेट्रोलियम मंत्रालय के स्तर पर होगा।

32 साल बाद पाइपलाइन से बरौनी रिफाइनरी पहुंचा ईंधन

वहीं, दूसरी ओर 32 साल बाद पाइपलाइन से मोरीगांव और हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से बरौनी रिफाइनरी में एटीएफ पहुंचने का काम गुरुवार से शुरू हो गया है। इसके लिए मोरीगांव और हल्दिया से बरौनी रिफाइनरी तक अंडरग्राउंड पाइप बिछाया गया है।

After 32 years, fuel reached Barauni Refinery through pipeline
32 साल बाद पाइपलाइन से बरौनी रिफाइनरी पहुंचा ईंधन

बरौनी रिफाइनरी में ईंधन को स्टॉक किया जायेगा। इसके बाद टैंकर के माध्यम से पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट को सप्लाइ किया जायेगा।

कंपनी के लिए ऐतिहासिक दिन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक (बिहार -झारखंड) विभाष कुमार ने बताया कि कंपनी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। इससे लाॅजिस्टिक खर्च तो बचेगा।

Historic day for the company
कंपनी के लिए ऐतिहासिक दिन

साथ ही पर्यावरण प्रदूषण कम होगा। फिलवक्त पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट को हर दिन लगभग 100 केएल एटीएफ की सप्लाइ की जाती है।

---Advertisement---