गोपालगंज के जादोपुर दुःख हरण पंचायत से मुखिया पद की उम्मीदवार राज कुमारी के इलेक्शन एजेंट को मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए चिकन-पुलाव की पार्टी करते हुए डीएम व एसपी ने छपेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को इलेक्शन एजेंट प्रदीप सिंह के घर पर बर्थडे पार्टी के नाम पर मतदाताओं को भोज-भात खिलाया जा रहा था।
इसकी सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। करीब पांच हजार लोगों को खिलाने का इंतजाम किया गया था। डीएम व एसपी की छपेमारी से वहां रंग में भंग पड़ गया। भोज खाने जुटे लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस गिरफ्तार इलेक्शन एजेंट से पूछताछ कर रही है। इलेक्शन एजेंट का घर मुखिया प्रत्याशी के घर के बगल में ही है।
सम्बंधित ख़बरें
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
बिना सूचना के गायब थे 58 गुरुजी, के के पाठक ने लिया एक्शन और फिर….
ट्रेनों में भेड़-बकरियों की तरह जा रहे प्रवासी, कन्फर्म टिकट के लिए बढ़ी मारामारी
बिहार में भूमिहार-यादव सबसे गरीब तो कायस्थ सबसे संपन्न, देश का पहला जातिगत आर्थिक सर्वे जारी…
