BIHAR

बिहार में भयावह सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने 10 को रौंदा

Editor
By Editor On June 19, 2021
2 min read 1.2k views
Bihar Live now, Rohtas,Rohtas Road Accident, Bihar News, Accident In Rohtas

रोहतास के शिवसागर में NH-2 स्थित बंभौर के पास शनिवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को रौंद दिया। घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में शिवसागर PHC लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो व्यक्ति के अलावा दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में 5 महिलाएं बताई जा रही हैं, जिसकी स्थिति गंभीर हैं। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

नाश्ता करने होटल में जा रहे थे तभी हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के ईंट भट्‌ठे पर काम करने वाले मजदूर ट्रक से झारखंड के लातेहार जा रहे थे। इसी क्रम में शिवसागर थाना अंतर्गत बंभौर NH-2 स्थित एक लाइन होटल पर नाश्ता करने के लिए रुके थे। ट्रक से उतरकर जैसे ही लाइन होटल की तरफ जाने लगे, उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को रौंद दिया।


घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार
सभी शवों का पोस्टमार्टम सासाराम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया गया है, लेकिन घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।


सड़क हादसे में मरे लोगों के नाम
1. संतोष गडुआ उम्र-25 वर्ष।
2. पलवंत कुमार, उम्र- 03 वर्ष।
3. आशीष लोहार, उम्र- 02 वर्ष।
4. दिलीप लोहार, उम्र – 40 वर्ष।


घायलों के नाम
(1) अनिल लोहार
(2) अन्नू देवी, उम्र -20 वर्ष
(3) कविता कुमारी, उम्र – 17 वर्ष
(4) सुनीता देवी, उम्र- 40 वर्ष
मृतक और घायल सभी नावाडीह, थाना-मनेका, जिला- लातेहार (झारखंड ) के रहने वाले हैं।

Ads

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment