Breaking News

ट्रेन गुजरने के दौरान पुल ढहा, 20 की मौत, 70 से ज्यादा घायल, ट्रेन की बोगी हवा में लटकीं

Editor
By Editor On May 5, 2021
1 min read 1.2k views

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में सड़क के ऊपर से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेन का पुल अचानक ढह जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई, 70 से ज्यादा घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब एक मेट्रो ट्रेन ऊपर से गुजर रही थी। दुर्घटना में ट्रेन के डिब्बे पुल से नीचे लटक गए। सड़क पर चल रही कारें इनकी चपेट में आ गईं।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

राहत कर्मियों ने सीढ़ियां लगाकर मेट्रो की बोगी से मृत और घायलों को निकाला
स्थानीय चैनल और इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो भी आई है। जो हादसे की भयावहता की तस्वीर पेश कर रही है। राहत कार्य करने वाले दल को सीढ़ियां लगाकर मेट्रो की बोगी से मृत और घायलों को निकालना पड़ा। मेक्सिको की मेयर क्लाउडिया शिनबॉम ने बताया कि कुछ समय तक राहत कार्य रुका रहा, क्योंकि ट्रेन की बोगी लटकी हुई थी, ऐसे समय में मदद करना खतरनाक हो सकता था। बाद में क्रेन भेजने के बाद ही राहत कार्य शुरू हो सका। कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।


मेक्सिको के विदेश मंत्री एब्रार्ड ने हादसे पर दुख जताया, कहा- मामले की होगी जांच
मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और जवाबदेही भी तय होगी।


मेट्रो लाइन के निर्माण के दौरान अनियमितताओं का आरोप
ज्ञात हो कि इस मेट्रो लाइन 12 के निर्माण के दौरान अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। पिछले साल मार्च में भी यहां दो ट्रेनों की टक्कर हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 41 लोग घायल हुए थे।

Ads

Ads

Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment