BIHAR

बड़ी खबर; Corona से बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष की मौत, व्यवसाइयों में शोक की लहर

Editor
By Editor On May 4, 2021
1 min read 1.2k views

कोरोना ने बिहार के कारोबारी जगत के बडी हस्ती को शिकार बना लिया है. बिहार चेंबर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी साह का निधन हो गया है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औऱ तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया है.

मिल जानकारी के मुताबिक ओपी साह का मंगलवार की शाम निधन हो गया. वे कोरोना संक्रमित थे. ओपी साह पटना सिटी के निवासी थे. वे कई दफे बिहार चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रह चुके थे. ओपी साह बिहार के व्यवसायी जगत के बड़े चेहरे थे.


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

15 दिन पहले हुआ था मां का निधन
करीब 15 दिन पहले ओपी साह की मां सीता देवी का निधन हो गया था. वे भी कोरोना से पीडित बतायी जा रही थीं. उनका श्राद्ध खत्म होने के दो दिन बाद ही ओपी साह को भी कोरोना ने अपना शिकार बना लिया.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओपी साह के निधन पर गहरा शोक जताया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि स्व. साह हर सप्ताह उनसे मिल कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते थे.उनके निधन से बिहार के व्यवसाय औऱ उद्योग जगत को भारी क्षति हुई है.


वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी ओपी साह के निधन पर शोक जताया है. ओपी साह के निधन पर कई औऱ राजनेताओँ ने भी शोक जताया है.

Ads

Ads

Input: FirstBihar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment