कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बिहार में हाहाकार मचा है। शनिवार को राज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से हाई लेवल मीटिंग की। मुख्यमंत्री ने आज बड़े अधिकारियों के साथ साथ सभी जिलों के एसपी-डीएम के साथ वर्चुअल बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी डीएम एसपी से जिलों में कोरोना से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली।




आज की इस हाई लेवल मीटिंग में कई निर्णय लिए जा रहे हैं। अब बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाम 6:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। उसी में कोरोना पर लिए गए निर्णय की जानकारी देंगे। क्या लॉकडाउन होगा या फिर नाइट कर्फ्यू होगी? आगे किस तरह की शख्ति होगी इसपर आज शाम 6 बजे पर्दा उठेगा।


सम्बंधित ख़बरें
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
बिना सूचना के गायब थे 58 गुरुजी, के के पाठक ने लिया एक्शन और फिर….



