BIHAR

मुजफ्फरपुर में NH 57 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरों ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर, SKMCH रेफर

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On April 11, 2021
1 min read 1.2k views

रविवार को बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मूज़फ्फरपुर-दरभंगा NH57 के केवटसा चौक के समीप सड़क पार कर रहे बाइक सवार दो युवक को तेज़रफ़्तार से आ रही है बुलेरो ने जोरदार टक्कर मारी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गया. बताया गया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के दुकानदारों की घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई.

 

वंही सूचना पाकर मौके पर पहुचीं बेनीबाद पुलिस, स्थानीय लोगो और पुलिस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया, जंहा चिकित्सकों ने इलाज के लिए दोनों युवक को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. बताया गया कि दोनों घायल युवक बेनीबाद ओपी क्षेत्र के बेनीबाद का ही रहने वाला है.

बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मौके से बुलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और चालक को भी पकड़ लिया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी.

 

 

मुजफ्फरपुर से रूपेश की रिपोर्ट

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment