BIHAR

मुजफ्फरपुर में बदलेंगे मौसम के तेवर, अगले 12 घंटो में कई इलाकों में हो सकती हल्की बूंदाबांदी

Editor
By Editor On April 10, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Weather Forecast, 10th April 2021:  उत्तर बिहार में अगले 12 घंटों के अंदर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 10 अप्रैल से आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान नौ से 13 किमी की रफ्तार से एक दिन पुरबा हवा चलेगी।



Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इसके बाद तीन दिनों तक पछिया हवा चलेगी। फिर 14 अप्रैल को पुरबा हवा चल सकती है। 14 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

किसानों को सुझाव : मौसम वैज्ञानिक ए सत्तार ने सलाह दी है कि बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए गेहूं की तैयार फसलों की कटनी और दौनी में सावधानी बरतें। खेत में खरीफ फसलों में कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ होने के बाद ही करें। ओल की रोपाई करें। गरमा सब्जियों की निकाय-गुड़ाई करें। नमी की कमी हो तो सिंचाई करें।



बगहा में शनिवार की सुबह से धूप खिली है। हवा भी तेज है। तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ा है। जहां तक समस्तीपुर का सवाल है तो यहां सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप भी निकल गई। आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। इससे धूप छांव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान हवा भी चल रही है। शिवहर में शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज हवा बह रही है। तापमान में वृद्धि की वजह से सुबह से ही गर्मी का असर दिख रहा हैं।

Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment