गंगा नदी पर 4995 करोड़ की लागत से शेरपुर-दिघवारा सिक्स लेन ब्रिज बनेगा। एनएचएआई ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। पटना के शेरपुर (एनएच-30) से सारण के दिघवारा (एनएच-19) तक ब्रिज बनेगा। 14.52 किमी लंबे इस ब्रिज के लिए 12 सितंबर तक एजेंसियों को टेंडर डालने का समय दिया गया है। चयनित एजेंसी को काम आवंटित होने के बाद 3.5 वर्षों में बनाना होगा। वो एजेंसी 10 वर्ष तक ब्रिज को मेंटेन भी रखेगी।

पटना रिंग रोड के तहत शेरपुर-दिघवारा सिक्स लेन ब्रिज के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो गई है। राज्य सरकार ने ब्रिज निर्माण के लिए 86.12 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए 316.71 करोड़ रुपए मंजूर भी कर दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजाः मद्रास हाईकोर्ट ने 15 दिन जेल की सजा सुनाई; IPL मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था…
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
