Breaking News

WHO ने किया आगाह, 15 दिन बाद कोरोना की दूसरी लहर संभव, इन्हें होगी ज्यादा परेशानी

Editor
By Editor On September 16, 2020
1 min read 1.2k views

कोरोना वायरस को लेकर लोगों में डर खत्म हो गया है। मार्च के पहले जैसा माहौल फिर से बनने लगा है। सड़कों पर भीड़ आम दिनों की तरह ही दिख रही है। इस बीच कोरोना महामारी की दूसरी लहर 15 दिन में आ सकती है।

 

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी मेडिकल कॉलेजों को इसके लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन डॉक्टरों-पारा मेडिकल स्टाफ को अवकाश चाहिए हो इस बीच ले लें। 15 दिन बाद विभाग किसी को अवकाश देने की स्थिति में नहीं होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया आगाह

बताते चलें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उन राज्यों को आगाह किया है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले आने कम हो गए हैं।

संगठन के अनुसार वहां संक्रमण की दूसरी लहर आ सकती है। इस लहर के पहले से ज्यादा तेज होने की आशंका है। दिल्ली में दूसरी लहर के साथ रिकॉर्ड संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रधान सचिव जांच व उपचार सुविधाएं बढ़ाने में जुटे हैं। 15 सितंबर के पहले आरटी-पीसीआर विधि से जांच की संख्या बढ़ाने के लिए नई मशीनें स्थापित कराने के साथ दो नई कोबास मशीनें भी मंगाई जा रही है।

जरूरत पड़ी तो आइजीआइएमएस में भी सौ बेड का कोविड वार्ड :

प्रधान सचिव ने मेडिकल कॉलेजों के साथ सभी निजी अस्पतालों को भी इलाज के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके अलावा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) के अधिकारियों को जरूरत पडऩे पर सौ बेड का कोविड वार्ड शुरू करने की तैयारी रखने का निर्देश दिया है।

इनपुट:-जागरण

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment